संस्थापक दिवस पर 10 हजार दीप जलाकर जेएन टाटा को श्रद्धांजलि, 4 हजार से अधिक रक्तदाता पंजीकृत

Raj Sharma
3 Min Read

जमशेदपुर: तीन मार्च को सुनिश्चित टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संस्थापक दिवस के अवसर पर जेएन टाटा की प्रतिमा के अनावरण एवं विशाल रक्तदान शिविर को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तैयारियों की समीक्षा के लिए यूनियन के गोपेश्वर हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन से जुड़े हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में आगंतुक अतिथियों के स्वागत, रक्तदाताओं की सुविधाएं, जलपान-भोजन, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि रक्तदाता हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं और उनकी सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि यह वृहद आयोजन पूरी तरह सफल हो।

यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि संस्थापक दिवस का यह आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी को एकजुट होकर रक्तदान शिविर को सफल बनाना है। बैठक में तमाम ऑफिस बेयरर, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एमके सिंह ने किया।

 

अनूठी पहल : 10 हजार दीप जलाकर श्रद्धांजलि

संस्थापक दिवस को यादगार बनाने के लिए यूनियन की ओर से अनूठी पहल की गई है। पूरे कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में 10 हजार से अधिक दीप वितरित किए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि तीन मार्च को जेएन टाटा साहब के जन्मदिन पर अपने-अपने घरों में दीप जलाकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।

रक्तदाताओं में जबर्दस्त उत्साह

संस्थापक दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए अब तक 4 हजार से अधिक रक्तदाताओं ने नामांकन कराया है। महामंत्री आरके सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी आगंतुक रक्तदाता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

सुविधाओं से लैस शिविर

रक्तदान शिविर में कुल 44 बेड लगाए गए हैं, जिनमें 4 रनिंग बेड शामिल हैं। पारा मेडिकल टीम एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम सोमवार से ही तैयारियों में जुटी है। शिविर प्रातः 6 बजे से प्रारंभ होगा। रजिस्ट्रेशन, हीमोग्लोबिन जांच, रक्तदान, जलपान और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से टीम के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जहां कमी नजर आई, वहां तत्काल आवश्यक निर्देश दिए।

Share This Article