• Latest
  • Trending
नेत्रहीन महिलाओं के लिए तीसरा राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट 9 से

नेत्रहीन महिलाओं के लिए तीसरा राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट 9 से

January 4, 2023
74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

January 26, 2023
इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

January 26, 2023
दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

January 26, 2023
जादूगोड़ा थाना में थाना प्रभारी संजीव झा व इंस्पेक्टर कार्यालय में इन्द्रदेव राम ने किया झंडोत्तोलन, पुलिस पब्लिक समन्वय की बात को दोहराया

जादूगोड़ा थाना में थाना प्रभारी संजीव झा व इंस्पेक्टर कार्यालय में इन्द्रदेव राम ने किया झंडोत्तोलन, पुलिस पब्लिक समन्वय की बात को दोहराया

January 26, 2023
दक्षिणी ईचड़ा पंचायत में पांडूडीह गाँव के लोग मुखिया के पक्ष में गोलबंद पंसस और उप मुखिया पर लगाया बाहरी लोगों के साथ सहिया चयन में गड़बड़ी करने का आरोप

दक्षिणी ईचड़ा पंचायत में पांडूडीह गाँव के लोग मुखिया के पक्ष में गोलबंद पंसस और उप मुखिया पर लगाया बाहरी लोगों के साथ सहिया चयन में गड़बड़ी करने का आरोप

January 25, 2023
सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को जीत नहीं मिली, बल्कि सिख समाज को मिला थोपा हुआ प्रधान : मिंदी

सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को जीत नहीं मिली, बल्कि सिख समाज को मिला थोपा हुआ प्रधान : मिंदी

January 24, 2023
चैंबर और एसोचैम की बैठक में यूएई के प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर के व्यापारियों को शारजाह में व्यापार करने को किया प्रोत्साहित

चैंबर और एसोचैम की बैठक में यूएई के प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर के व्यापारियों को शारजाह में व्यापार करने को किया प्रोत्साहित

January 24, 2023
दक्षिणी ईचड़ा में मनाई गयी नेताजी की 126वीं जयंती मुखिया सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि हुए शामिल

दक्षिणी ईचड़ा में मनाई गयी नेताजी की 126वीं जयंती मुखिया सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि हुए शामिल

January 23, 2023
परीक्षा पर चर्चा के बीच आर्ट और पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए 25 स्कूल-कॉलेजों के 457 विद्यार्थी

परीक्षा पर चर्चा के बीच आर्ट और पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए 25 स्कूल-कॉलेजों के 457 विद्यार्थी

January 22, 2023
कुड़मी सेना ने कहा, कुड़मियों को मिले एसटी का दर्जा या आरक्षित सीटों का प्रावधान हो खत्म

कुड़मी सेना ने कहा, कुड़मियों को मिले एसटी का दर्जा या आरक्षित सीटों का प्रावधान हो खत्म

January 22, 2023
दक्षिणी ईचड़ा की मुखिया  एवं ग्राम प्रधान ने जल सहिया के चयन को लेकर ग्रामीणों संग की रायशुमारी 25 को होगी ग्रामसभा

दक्षिणी ईचड़ा की मुखिया एवं ग्राम प्रधान ने जल सहिया के चयन को लेकर ग्रामीणों संग की रायशुमारी 25 को होगी ग्रामसभा

January 22, 2023
मिशन 2024 : बूथ के मतदाताओं के साथ कार्यकर्ताओं के डाटा जुटाएगी भाजपा

मिशन 2024 : बूथ के मतदाताओं के साथ कार्यकर्ताओं के डाटा जुटाएगी भाजपा

January 21, 2023
Retail
Saturday, January 28, 2023
Download Our App
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health
No Result
View All Result
Gularya
No Result
View All Result

नेत्रहीन महिलाओं के लिए तीसरा राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट 9 से

by Gularya Desk
January 4, 2023
in Sports
नेत्रहीन महिलाओं के लिए तीसरा राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट 9 से
  • 6 को टाटानगर से बेंगलुरू के लिए रवाना होगी झारखंड की टीम
  • यंग इंडियंस के सहयोग से लोयोला स्कूल, टेल्को के ग्राउंड में प्रैक्टिस जारी

जमशेदपुर : सीआईआई यंग इंडियंस के सहयोग से झारखंड की नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम इन दिनों लोयोला स्कूल, टेल्को के ग्राउंड में प्रैक्टिस कर रही है। यह टीम बेंगलुरू में होनेवाले राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेगी। उल्लेखनीय है कि नेत्रहीन महिलाओं के लिए तीसरा राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट 09 से 13 जनवरी 2023 तक बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।

16 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी
टूर्नामेंट में 16 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है. जानकारी के मुताबिक पहले ग्रुप में कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल को शामिल किया गया है. दूसरे ग्रुप में ओडिशा, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा को शामिल किया गया है. वहीं तीसरे ग्रुप में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, चंडीगढ़ और तेलंगाना को शामिल किया गया है. चौथे ग्रुप में दिल्ली, तमिलनाडु, केरल और असम हैं. बहरहाल नेशनल टूर्नामेंट के लिए झारखंड की टीम में निधि कुमारी (रांची), आलन लकड़ा (गुमला), प्रीति लकड़ा (गुमला), रश्मि कुमारी (बोकरो), रेणु कुमार ( डाल्टेनगंज), मरसा हस्सा (खूंटी), आशा कुमारी (रांची), ममता कुमारी (दुमका), आकांक्षा प्रिया (रांची), गीता महतो (रांची), पूजा कुमारी ( दुमका), प्रभा कुमारी (दुमका), रोशनी कुमारी (रांची), अलोदिया जोजो ( पश्चिम सिंहभूम), रितमा बोदरा (पश्चिम सिंहभूम), विमला साण्डिल ( पश्चिम सिंहभूम), नेहा पोद्दार (पूर्वी सिंहभूम), सुनिता कुमारी (रांची), सिमरन कुमारी (रांची), कविता सरकार (धनबाद), शुभम कुमार (पूर्वी सिंहभूम) (कोच), निसित बेहरा, रांची (सहायक कोच) शामिल हैं। झारखंड की नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम 6 जनवरी 2023 को टाटा यशवंतपुर एक्सप्रेस से टाटानगर से बेंगलुरू के लिए रवाना होगी।

YOU MAY ALSO LIKE

जमशेदपुर में 19 जनवरी से शुरू हो रहा टाटा स्टील पीजीटीआई क्वालीफाइंग स्कूल 2023

चिक्कारंगप्पा एस ने सीजन एंडिंग टाटा स्टील टूर चैम्पियनशिप के अंतिम दिन मारी बाज़ी

9 जनवरी को झारखंड टीम का पहला मुकाबला राजस्थान से
9 जनवरी (दोपहर 1 बजे) को झारखंड टीम का पहला मुकाबला राजस्थान से, 10 जनवरी (सुबह 9 बजे) को ओडि़शा, 11 जनवरी (सुबह 9 बजे) को हरियाणा से होगा। इसके बाद 12 जनवरी को सेमीफाइनल और 13 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा। मालूम हो कि हाल ही में हुए तीसरे नेत्रहीन टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 120 रन से हराया था. इस जीत के साथ ही भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

लोयोला स्कूल के बच्चों के साथ खेला प्रदर्शनी मैच
बेंगलुरू रवानगी से पहले प्रैक्टिस में जुटी झारखंड की टीम ने आज लोयोला स्कूल, टेल्को के बच्चों के साथ स्कूल के ग्राउंड पर प्रदर्शनी मैच खेला। नेत्रहीन टीम के साथ खेलने के लिए स्कूल के बच्चों ने खुद को भी ब्लाइंडफोल्ड (आंख पर पट्टी) कर लिया था। इस दौरान सामान्य स्कूली बच्चों को नेत्रहीनों की उस तकनीक और स्किल का भी पता चला जिसके सहारे वे क्रिकेट और दूसरे स्पोर्ट्स खेलते हैं। मैच देखने के लिए स्कूल के बाकी बच्चे मैदान में थे और आनंद उठा रहे थे।

इनका मिला सहयोग
झारखंड टीम की प्रैक्टिस के इंतजाम में यंग इंडियंस की पहल पर कई संगठनों ने मदद की। यंग इंडियंस की एक्सेसबिलिटी वर्टिकल के चेयर ऋषभ मेहता और को चेयर प्रांतिक कुमार ने इसके लिए कोशिश की थी। उनके ठहरने का इंतजाम के के आवास के डायरेक्टर विकास सिंह ने किया था। खिलाडिय़ों के भोजन और ब्रेकफास्ट का इंतजाम होटल सोनेट, बिष्टुपुर और ओनिक्स, आदित्यपुर की ओर से किया गया था। उनके आवागमन के लिए लॉजिस्टिक्स (वाहन आदि) की व्यवस्था केपीएस स्कूल्स ने की थी।

Share160Tweet100Send

Related Posts

जमशेदपुर में 19 जनवरी से शुरू हो रहा टाटा स्टील पीजीटीआई क्वालीफाइंग स्कूल 2023
Sports

जमशेदपुर में 19 जनवरी से शुरू हो रहा टाटा स्टील पीजीटीआई क्वालीफाइंग स्कूल 2023

by Gularya Desk
January 18, 2023
0

जमशेदपुर : टाटा स्टील पीजीटीआई (PGTI) क्वालिफाइंग स्कूल 2023 19 जनवरी से 3 फरवरी, 2023 तक खेला जाएगा। जमशेदपुर के...

चिक्कारंगप्पा एस ने सीजन एंडिंग टाटा स्टील टूर चैम्पियनशिप के अंतिम दिन मारी बाज़ी
Sports

चिक्कारंगप्पा एस ने सीजन एंडिंग टाटा स्टील टूर चैम्पियनशिप के अंतिम दिन मारी बाज़ी

by Gularya Desk
December 24, 2022
0

जमशेदपुर : बेंगलुरू के चिक्कारंगप्पा एस ने अंतिम दिन तीन-अंडर 69 के राउंड के साथ टाटा स्टील पीजीटीआई की सीजन-एंडिंग...

कपिल कुमार ने टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप 2022 के पहले राउंड में 63वें स्थान से शीर्ष पर लगाई छलांग

कपिल कुमार ने टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप 2022 के पहले राउंड में 63वें स्थान से शीर्ष पर लगाई छलांग

December 21, 2022
टाटा स्टील बना एफआईएच ओडिशा हॉकी मेंस वर्ल्ड कप 2023 भुवनेश्वर – राउरकेला का ऑफिशियल पार्टनर, हॉकी इंडिया के साथ हुआ एमओयू

टाटा स्टील बना एफआईएच ओडिशा हॉकी मेंस वर्ल्ड कप 2023 भुवनेश्वर – राउरकेला का ऑफिशियल पार्टनर, हॉकी इंडिया के साथ हुआ एमओयू

December 14, 2022
जमशेदपुर में शुरू हुआ एशियन किड्स स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैंपियनशिप

जमशेदपुर में शुरू हुआ एशियन किड्स स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैंपियनशिप

December 8, 2022
फुटबॉल के जरिए पुरुष वर्चस्व को तोड़ रही हैं महिलाएं : वर्णाली

फुटबॉल के जरिए पुरुष वर्चस्व को तोड़ रही हैं महिलाएं : वर्णाली

November 27, 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

GULARYA.COM आपका अपना न्यूज पोर्टल है। यहां आप स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खबरों के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसकी शुरूआत खबरों की भीड़ के बीच आपको कुछ अलग और खास खबरे उपलब्ध कराने के लिए की गई है। साथ ही आप यहां जो भी खबरें देखेंगे और पढ़ेंगे वह पूरी तरह सत्य और सत्यापित की हुई होती हैं, ताकि किसी तरह की झूठ को बढ़ावा न मिले। यही नहीं, ज्योतिष संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, बॉलीवुड की खबरों आदि के लिए भी आप पोर्टल को विजिट कर सकते हैं।

Recent News

74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

January 26, 2023
इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

January 26, 2023
दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

January 26, 2023

Search

No Result
View All Result
  • About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.