केसरियामय हुआ बासुकीनाथ धाम, गूंजे बोल बम के नारे

1 Min Read

Mohit Kumar

दुमका : पवित्र सावन माह की शुरुआत हो गई है। सावन माह की शुरुआत सोमवार से हुई है और इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। पूरे देश के मंदिरों में लोग भोले बाबा पर जलार्पण कर रहे हैं। इधर दुमका का बासुकीनाथ धाम केसरियामय होकर बोलबम के नारों से गूंज उठा है।

यहां अर्घा सिस्टम किये जाने से कांवरियों को जलार्पण करने में सुविधा हो रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। खुद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी और अधिकारी कैंप कर मंदिर और जलार्पण करने वाले कांवरियों नजर बनाए हुए हैं। सुलभ जलार्पण करने वाले कावरियों ने भी प्रशासनिक व्यवस्था पर खुशी जताई।

गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला में कांवरिया बिहार के सुल्तानगंज से कांवड़ में जल लेकर पैदल 105 किमी पहले देवघर फिर बाबा बासुकीनाथ धाम में भगवान शिव के पवित्र शिव लिंग पर जलार्पण करते हैं। यह मेला करीब एक महीने तक चलता है, जहां देश-विदेश के श्रद्धालु अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु जलार्पण करने पहुंचते हैं।

Share This Article