जमशेदपुर के चंद्रावती नगर,एनएच 33,मानगो की रहने वाली प्रीति कुमारी जी ने बीपीएससी की परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बीएसओ (प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ) के पद पर बहाल हुई हैं l
प्रीति कुमारी की इस सफलता पर जमशेदपुर दयाल ग्रूप के मालिक सह जमशेदपुर के भाजपा नेता निरज सिंह के द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया, इस अवसर पर निरज सिंह ने कहा कि प्रीति कुमारी ने इस सफलता को प्राप्त करते हुए अपने परिवार,समाज और राज्य के साथ जमशेदपुर शहर का भी नाम ऊँचा किया है।
इ
वहीं इस मौके पर प्रीति कुमारी के पिता धनंजय कुमार ने पुष्प गुच्छ प्रदान करते हुए निरज सिंह का भी स्वागत किया!
इस अवसर पर ओम ब्रह्मर्षि समाज, मानगो के अध्यक्ष धनंजय राय, शशिभूषण शर्मा, विकाश शर्मा, मधुकर जी, भाजपा नेता शिव प्रकाश शर्मा, नील कमल शेखर, नित्यानंद सिन्हा, भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज गिरी, हरेंद्र सिंह एवं दीपक तिवारी जी ने प्रीति कुमारी को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं l
चौथे चरण के चुनाव के लिए वोटर इनफार्मेशन स्लिप का वितरण शुरू
K. Durga Rao रांची : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि चौथे चरण के चुनाव...