कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए हुए रवाना, माहौल हुआ शिवमय

1 Min Read

K. Durga Rao

कांड्रा : सावन के पावन महीने के अवसर पर रविवार को सरायकेला के श्री 1008 बाबा बासुकीनाथ कांवड़ मंडली के बैनर तले मंडली के महंत मनोज चौधरी के संचालन में 50 कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया।

श्री 1008 बाबा बासुकीनाथ कांवड़ मंडली के महंत मनोज चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए निकल रहा है। सभी कांवरिया सुलतानगंज में उत्तर वाहिनी गंगा से जल भरकर पैदल देवघर जाएंगे। इसके बाद बाबा बासुकीनाथ में पूजा अर्चना करने सहित कई मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे।

कांवरिया जत्था में दिनेश अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, दीपक साहू, संजू साहू, संजू अग्रवाल, केशव चौधरी, अनमोल चौधरी, साकेत सेक्सरिया, प्रथम सेक्सरिया, आदित्य सुल्तानिया, गणेश महतो, विष्णु अग्रवाल, दीपक मुखी, चितरंजन दे, रवि सुतार, प्रतीक सतपति, शुभम सरायवाला, राकेश, अमन कुमार, मनोज अग्रवाल, विजय चौधरी, मीनू अग्रवाल, जेठमल जोशी, तुलसी उपाध्याय, गोपाल, जयपुर कमलेन्द्र सिंह, अखिलेश यादव, विष्णु अग्रवाल, रामेश्वर महतो, राधेश्याम महतो, प्रदीप महतो इत्यादि शामिल हैं।

Share This Article