सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक गंभीर

Raj Sharma
1 Min Read

सरायकेला : सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सोमवार को बड़ा थलको गांव के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाईबासा की ओर से आ रहे एक ट्रक और सरायकेला की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर JH05AQ-4961) के चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में घायल तीसरे व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article