जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित बाग ए जमशेद के समीप चलते टाटा मैजिक ऑटो में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के कारण अफरा-तफरी मच गई। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाया गया।
उक्त टाटा मेजिक बिष्टुपुर से साकची की ओर जा रहा था। उसपर टेंट हाउस का बांस लोड था। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बांस को तत्काल टेम्पो से नीचे उतार गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। हालांकि समय पर फायर ब्रिगेड के न पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से प्रयास कर आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस घटना में टेम्पो पूरी तरह जल गया