दुमका के जरमुंडी में स्कार्पियो के साथ एक व्यक्ति को जलाया, दहशत

1 Min Read

Mohit Kumar

दुमका : जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। लगातार हो रही आपरादिक वारदातों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। लगातार हो रही वारदातों के बीच एक बार फिर से यहां एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशमाहा चिकनिया गांव के समीप एक स्कार्पियों के साथ एक व्यक्ति को जला दिया गया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना देर रात की बताई जा रहा है। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

Share This Article