जमशेदपुरः भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव के मौके पर गोलमुरी में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इस दौरान भगवान परशुराम के 51 फीट ऊंची तस्वीर की पूजा अर्चना के बाद महाआरती की गई। बारिश के बावजूद अच्छी संख्या में लोगों का जुटान रहा। इस दौरान अतिथियों को भगवा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। पुरोहित दिलीप पांडेय, घनश्याम मिश्रा सहित 11 पुरोहितों ने सामूहिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने ब्राह्मणों की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए एकजुटता के लिए अभियान चलाने पर सहमति जताई। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के तौर पर बिहार की मशहूर हाथी कान पुड़ी, सब्जी, बूंदी और चटनी का वितरण हुआ।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, डीएसपी कमल किशोर, भाजपा नेता गणेश मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, कांग्रेस नेता रविंद्र झा, विजय खां, आनंद बिहारी दूबे, शिक्षाविद त्रिपुरा झा, श्रमिक नेता राकेश्वर पांडेय, अधिवक्ता अनिल तिवारी, बॉक्सर अरुणा मिश्रा, ब्रम्हर्षि विकास मंच के अनिल ठाकुर, बृजभूषण सिंह, विपिन शुक्ला, नकुल तिवारी, कामेश्वर पांडेय, महेश मिश्रा, जुगुन पांडेय, विहिप नेता हरेराम ओझा, धनजीत दूबे, रवि शंकर पांडेय, सीपी शुक्ला, पवन ओझा सहित अन्य की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के आयोजन में ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के अप्पू तिवारी, पप्पू उपाध्याय, हरीश, कमलेश दूबे, महेंद्र पांडेय, श्रीनिवास तिवारी, मुन्ना चौबे, राजेश झा, कामेश्वर पांडेय, अंकित आनंद, सागर तिवारी, चंद्रशेखर पांडेय, हृतिक चौबे, अभिषेक ओझा, अरुण शुक्ला, गणेश दूबे सहित अन्य की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन अप्पू तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन चंद्रशेखर मिश्रा ने किया।
उत्तर प्रदेश कानपुर समिति ने मनाई परशुराम जयंती
जमशेदपुरः उत्तर प्रदेश कानपुर समिति के द्वारा भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन काशीडीह निवासी मनोज कुमार मिश्र के निवास स्थान पर हुआ। इस मौके पर पूजा अर्चना कर परशुराम चालीसा का पाठ हुआ। कार्यक्रम में कमलेश शुक्ला, राजकुमार मिश्रा, सुरेंद्र कुमार शुक्ला, रामाश्रय अवस्थी, इंद्र कुमार शुक्ला, मनोज तिवारी, अरुण मिश्रा, मनोज मिश्रा आदि उपस्थित थे।
राजस्थानी ब्राह्मण संघ ने मनाया श्री परशुराम जन्मोत्सव
जमशेदपुरः श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के दिन जुगसलाई ऋषि भवन में श्री परशुराम जयंती का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष महेश चंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं। हमें इनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर सुबह 11 बजे परशुराम जी की पूजा एवं आरती विद्वान पंडितों के द्वारा की गई। शाम 6 बजे से समाज के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुए। इस दौरान चित्रांकन प्रतियोगिता में आमिर शर्मा, विराट शर्मा, इशनवी भाऊका, लेखन प्रतियोगिता में नंदनी शर्मा, निधि शर्मा, प्रतिष्ठा शर्मा, क्विज प्रतियोगता में दीशा शर्मा, सुरभि सारस्वत, आरव अग्रवाल के अलावा नृत्य नाटिका प्रतियोगिता में भी बच्चों ने भाग लिया।
मौके पर संघ के अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, महासचिव बोदूराम सेवदा, संयोजक महाबीर प्रसाद चौबे, जनार्दन प्रसाद शर्मा, सह संयोजक किशन भारद्वाज, देवराज शर्मा, दिलीप शर्मा के अलावा कौशल किशोर जोशी, प्रकाश जोशी, ओम प्रकाश शर्मा, सुरेश शर्मा, बैजनाथ शर्मा, मनोज पुरोहित, सुनील शर्मा, संजय शर्मा, विजय डोरवाल, मनीष जोशी, विक्रम शर्मा, गोविंद भारद्वाज, बिनोद शर्मा, संजना शर्मा, निशा शर्मा एवं प्रीति शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
समाज के सहयोग से भगवान परशुराम के मंदिर निर्माण का लें संकल्पः पांडेय
जमशेदपुरः झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ के तत्वावधान में संघ कार्यालय में भगवान परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ पवन पांडेय ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ डीपी शुक्ला और विशिष्ट अतिथि के रूप में संजीव भारद्वाज, विजयावासनी पांडेय, बिनिता मिश्रा, संजय मिश्रा उपस्थित थे। डॉ डी पी शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण कुल में अवतरित भगवान परशुराम ने सदैव समाज के लिए संघर्ष किया था और बुराइयों को खत्म करने के लिए शस्त्र उठाया था। उन्होंने कहा कि शस्त्र हमेशा सही हाथों में होना चाहिए। अगर शस्त्र धारण करने वाले को शास्त्र का ज्ञान प्राप्त है तो वैसे व्यक्ति से समाज का सदैव कल्याण ही होता है। डॉ पवन पांडेय ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि भगवान परशुराम की कोई मंदिर नहीं है। उन्होंने सामाजिक रूप से प्रयास कर भगवान परशुराम के मंदिर की स्थापना इस वर्ष करने का संकल्प लेने को कहा। कार्यक्रम में संजय मिश्रा, रामानुजन चौबे, बीबी पाठक, जितेन्द्र मिश्रा, उमलेश पांडेय, एम एन शुक्ला, अर्चना पांडेय उपस्थित थीं।