आधुनिक पावर ने साइकिल रैली निकाल और पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

3 Min Read

K. Durga Rao

कांड्रा : सरायकेला जिला के पदमपुर स्थित विधुत उत्पादक कंपनी आधुनिक पॉवर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) में 51वें विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बुधवार को कर्मचारियों और ग्रामीणों ने साइकिल रैली निकालकर तथा फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया।

एपीएनआरएल के पर्यावरण विभाग के सौजन्य से निकाली गई साइकिल रैली में कर्मचारियों और ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और करीब पांच किलोमीटर तक साइकिलिंग कर साइकिल सवारों ने पर्यावरण संरक्षण के नारे भी लगाए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि, कारखाना के निदेशक निर्मल कुमार अग्रवाल ने भी साइकिल सवारों के साथ स्वर में स्वर मिलाते हुए नारे लगाए और झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

मुख्य अतिथि निर्मल कुमार अग्रवाल ने पौधरोपण के उपरांत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण का बचाव किसी प्रकार के चमत्कार से नहीं होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर माकूल प्रयास करने होंगे, क्योंकि मनुष्य के रहने के लिए पूरे ब्राह्मांड में सिर्फ एक धरती ही है, और केवल सामूहिक प्रयास से ही सुरक्षित रह सकेगी तथा पर्यावरण शुद्ध रह सकता है। इससे पूर्व पर्यावरण विभाग के कमलेश कुमार ने पर्यवरण संरक्षण संबंधी जरुरी जानकारियां कर्मचारियों संग साझा कीं।

कंपनी के अधिकारियों में मुख्य रूप से एमएन सिंह, राजेश शर्मा, संजीव चौधरी, एन.एस.पी. राव, अमल वैद्यया, अजय मनोहर बांगड़े, एस के परवेज, अमित सिंह, डॉ जी पी मुर्मू, विकास सिंह, कमलेश कुमार, संजीत सिन्हा, मंजीत सिंह, प्रकाश धर, मनोज आचार्य, अशोक सिंह, अर्जुन सिंह व असद परवेज ने पौधारोपण किया। उत्साहपूर्वक पौधरोपण का कार्य संपूर्ण किया।

इस मौके पर कर्मचारियों व अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने तथा पर्यावरण सरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर कंपनी की ओर से कर्मचारियों, संवेदकों और उनके परिवार वालो के लिए पोस्टर, कलाचित्र, स्लोगन और रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था जिसमें जूरी द्वारा चुने गए विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन व मुख्य अतिथि का स्वागत कमलेश कुमार झा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन मानव संसाधन विभाग के एस के परवेज ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि शर्मा और रणजीत सिंह का विशेष योगदान रहा।

Share This Article