सरायकेला-खरसावां : नगरपालिका निर्वाचन 2026 के तहत शहरी स्थानीय निकाय 08 आदित्यपुर नगर निगम (वर्ग-ख) में महापौर पद के लिए मतगणना शुक्रवार को काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में प्रारंभ हुई। प्रपत्र-19 भाग-1 (क) (यथासंशोधित) नियम 70 के अंतर्गत प्रथम चक्र की गिनती पूरी होने के बाद शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं।
पहले राउंड की मतगणना में कई प्रमुख प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। प्राप्त आंशिक आंकड़ों के अनुसार संजय सरदार को शुरुआती बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। वहीं बीनोती होतादा, मुगलू सोरेन, रविंद्र बारिक, रमेश बालमुनि, सकला मार्डी और तानित्री लेयांगी सहित अन्य उम्मीदवार भी मुकाबले में बने हुए हैं।
मतदान केंद्र 02/01 से लेकर 07/04 तथा अन्य केंद्रों के मतों की गिनती चरणबद्ध तरीके से जारी है। प्रशासन की कड़ी निगरानी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है।
अभी कई टेबलों की गणना शेष है और आधिकारिक घोषणा सभी चक्रों की गिनती पूरी होने के बाद ही की जाएगी। मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जुटी है और अंतिम परिणाम को लेकर उत्सुकता चरम पर है।
निर्वाची पदाधिकारी सह अपर उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ द्वारा अंतिम परिणाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।






