जयराम महतो के नामांकन करते ही रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो वर्ष पुराने एक मामले में हुई गिरफ्तारी

1 Min Read

K. Durga Rao

रांची: छात्र नेता जयराम महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रांची की नगड़ी पुलिस 2022 में हुए विधानसभा घेराव के मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी। जयराम ने आज ही बोकारो में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन भरा है।
जयराम महतो ने डीएसपी से अनुरोध किया है कि उनको नामांकन के बाद सभा को संबोधित करने दिया जाए, ताकि जो जनता उनको सुनने आई है उनको और जो जनता यहां नहीं आ पाई है उसको अपना संदेश देना चाहते हैं। उन्होने कहा कि अगर मेरी इस तरह से गिरफ्तारी करेंगे तो हमें हीरो बना देंगे, आप मेरे नामांकन के दिन हमें गिरफ्तार करने पहुंचे हैं, बिना नोटिस किये दो साल पुराने मामले में मेरी गिरफ्तारी करने पहुंचे है। उन्होने कहा कि 45 डिग्री के तापमान में डेढ़ लाख लोग मेरे नामांकन में आए हैं, उनको संबोधित करने दिया जाए, जिससे वो अपने समर्थकों को समझा सकें और शांतिपूर्ण माहौल में यह सब हो सके। उन्होने कहा कि मेरे कद से सारे नेता खौफ खा रहे हैं, इसलिए नामांकन के दिन मेरी गिरफ्तारी की गई है।

Share This Article