जमशेदपुर: भारतीय जनतंत्र मोर्चा झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में आगामी 10 मार्च को सिदगोड़ा टाउन हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सम्मेलन में झारखंड के सभी जिलों से जिला के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष व 10 से 15 की संख्या में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे।
सम्मेलन में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका पर चर्चा होगी। झारखंड के सभी जिलों में संगठन की बैठकों का दौर लगातार जारी है और संगठन के वरीय पदाधिकारी दो-तीन टोली में झारखंड के विभिन्न जिलों में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं व आमजनता से रूबरू हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संगठन वर्तमान में अपनी क्षमता पर 35-40 विधानसभा की सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। लोकसभा चुनाव लड़ने के संबंध में पार्टी की कोर कमेटी विचार-विमर्श कर रही है। चूंकी लोकसभा का क्षेत्रफल काफी बड़ा होता है इसलिए अभी इसमें कोई सहमति नहीं बनी है किंतु कार्यकर्ता सम्मेलन के उपरांत ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।