भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा 22 अप्रैल दाखिल करेंगी नामांकन, बड़ी संख्या में भाजपा और आजसू के नेता-कार्यकर्ता होंगे शामिल

1 Min Read

K. Durga Rao

चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी गीता कोड़ा 22 अप्रैल (सोमवार) को सिंहभूम संसदीय सीट से नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगी। गीता कोड़ा के नामांकन पर्चा दाखिल करने को लेकर भाजपा में उत्साह का माहौल है। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन को समारोह पूर्वक संपन्न कर भाजपा अपनी शक्ति परीक्षण में जुट गयी है। भाजपा की सिंहभूम लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू ने कहा है कि गीता कोड़ा के नामंकन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। हजारों की संख्या में गांधी मैदान में सुबह दस बजे भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान होगा और गांधी मैदान से जुलुस निकाला जाएगा। उसके बाद खुटकटी मैदान में जनसभा का आयोजन होगा।

इस जनसभा को सभी वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे और उसके बाद गीता कोड़ा नामांकन करने डीसी कार्यालय जाएंगी। मौके पर आजसू जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा ने कहा कि इस नामांकन के दौरान आजसू के भी कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में शामिल होंगे और गीता कोड़ा को जीता कर सिंहभूम लोकसभा सीट मोदी सरकार को समर्पित करने का काम करेंगे।

Share This Article