Mohit Kumar
दुमका – झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार, असंवेदनशीलता और दिशाहीन शासन प्रणाली का आरोप लगाते हुए आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुमका सदर, गांदो एवं नगर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय पर ज़बरदस्त आक्रोश प्रदर्शन किया। इस आंदोलन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं नेआवाज बुलंद किया और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व तीनों मंडलों के गणपति पाल, मणिलाल एवं दीपक स्वर्णकार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में पूर्व सांसद सुनील सोरेन एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अमिता रक्षित ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार का शासन काल घोटालों, लूट, तुष्टिकरण और अराजकता का पर्याय बन गया है। युवाओं को नौकरी नहीं, किसानों को समर्थन नहीं, आदिवासियों को सम्मान नहीं और महिलाओं को सुरक्षा नहीं,यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा चुप नहीं बैठेगी, अब हर गली, हर गांव से यह आवाज उठेगी—हेमंत सरकार हटाओ, झारखंड बचाओ।

प्रदर्शन के उपरांत भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दुमका उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा, जिसमें राज्य सरकार की विफलताओं, जनसमस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की बदहाली को लेकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई।
ये है मांग
- विधि व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अपराध वाले थाना क्षेत्र में थानेदार को जिम्मेवार ठहराया जाए।
- धान क्रय का किसानों के बकाए का भुगतान अविलंब किया जाए।
- किसानों के लिए खाद बीज की व्यवस्था बिना कालाबाजारी के सुनिश्चित हो।
- जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि बनवाने की प्रक्रिया भ्रष्टाचार और बिचौलिया मुक्त हो। समय सीमा के भीतर प्रमाणपत्र बनाना सुनिश्चित किया जाए।
आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण युक्त सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित हो। - वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन का भुगतान किया जाए।
- विद्यालयों में शिक्षकों और अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरा जाय।
- प्रखंड के +2 विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए भाषावार शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
- अस्पतालों में दवा, ऑक्सीजन, एम्बुलेंस और टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित हो।
- ग्रामीण क्षेत्र के 10 बेड वाले अस्पतालों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाए।
- जर्जर सड़कों और सरकारी भवनों का मरमत जीर्णोद्धार शीघ्र कराया जाए।
- बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों को चिन्हित कर उसे राज्य से बाहर भेजना सुनिश्चित किया जाए।
भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह केवल शुरुआत है। जब तक राज्य में ईमानदार, पारदर्शी और जनहितैषी शासन की स्थापना नहीं हो जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने बताया आक्रोश प्रदर्शन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, जिला मंत्री गुंजन मरांडी, सोनी हेंब्रम, दीपक स्वर्णकार, मृणाल मिश्रा, ममता साह, श्रीधर दास, ओम केसरी, रामवतार भलोटीया, दीप्तांशु कोचगवे, दिनेश सिंह, अरविंद दुबे, राजेश वर्मा, नीतू झा, मनीष कुमार, जवाहर मिश्रा, संतोष साह, अनूप सिंह, प्रभात चंद्र लायक, दीपक बाउरी, सुभाष मोदी, कैलाश भंडारी, रघुनाथ दे, कमल राय, दीनू मंडल, शहादत अंसारी, दीपाली मंडल, दुलाल चन्द्र पाल, मनोहर मरांडी, सुनील मरांडी, जयचंद पाल, शंकर तिवारी, अजय राय, भूदेव मंडल, मदन ठाकुर, हेमलाल टुडू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।






