• Latest
  • Trending
भ्रष्टाचार और हेमंत सरकार की नाकामियों के विरोध में प्रखंड कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगी भाजपा, 7 नवंबर से होने वाले आंदोलन की बनी रणनीति

भ्रष्टाचार और हेमंत सरकार की नाकामियों के विरोध में प्रखंड कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगी भाजपा, 7 नवंबर से होने वाले आंदोलन की बनी रणनीति

November 3, 2022
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे जमशेदपुर, मरीन ड्राइव के सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे जमशेदपुर, मरीन ड्राइव के सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

January 30, 2023
सरायकेला- खरसावां पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

सरायकेला- खरसावां पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

January 30, 2023
हाता चौक के पास शराब की तस्करी करते एक धराया 25 कार्टून अवैध शराब एवं टेम्पो जब्त , चालक भेजा गया जेल

हाता चौक के पास शराब की तस्करी करते एक धराया 25 कार्टून अवैध शराब एवं टेम्पो जब्त , चालक भेजा गया जेल

January 30, 2023
ओडिशा से झारखण्ड में गांजा की तस्करी करते दो गिरफ्तार 19 किलो गांजा और मोटरसाईकिल बरामद

ओडिशा से झारखण्ड में गांजा की तस्करी करते दो गिरफ्तार 19 किलो गांजा और मोटरसाईकिल बरामद

January 30, 2023
जैम @ स्ट्रीट में रतन टाटा के गानों पर कलाकारों ने लहराया तिरंगा

जैम @ स्ट्रीट में रतन टाटा के गानों पर कलाकारों ने लहराया तिरंगा

January 29, 2023
74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

January 26, 2023
इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

January 26, 2023
दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

January 26, 2023
जादूगोड़ा थाना में थाना प्रभारी संजीव झा व इंस्पेक्टर कार्यालय में इन्द्रदेव राम ने किया झंडोत्तोलन, पुलिस पब्लिक समन्वय की बात को दोहराया

जादूगोड़ा थाना में थाना प्रभारी संजीव झा व इंस्पेक्टर कार्यालय में इन्द्रदेव राम ने किया झंडोत्तोलन, पुलिस पब्लिक समन्वय की बात को दोहराया

January 26, 2023
दक्षिणी ईचड़ा पंचायत में पांडूडीह गाँव के लोग मुखिया के पक्ष में गोलबंद पंसस और उप मुखिया पर लगाया बाहरी लोगों के साथ सहिया चयन में गड़बड़ी करने का आरोप

दक्षिणी ईचड़ा पंचायत में पांडूडीह गाँव के लोग मुखिया के पक्ष में गोलबंद पंसस और उप मुखिया पर लगाया बाहरी लोगों के साथ सहिया चयन में गड़बड़ी करने का आरोप

January 25, 2023
सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को जीत नहीं मिली, बल्कि सिख समाज को मिला थोपा हुआ प्रधान : मिंदी

सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को जीत नहीं मिली, बल्कि सिख समाज को मिला थोपा हुआ प्रधान : मिंदी

January 24, 2023
चैंबर और एसोचैम की बैठक में यूएई के प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर के व्यापारियों को शारजाह में व्यापार करने को किया प्रोत्साहित

चैंबर और एसोचैम की बैठक में यूएई के प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर के व्यापारियों को शारजाह में व्यापार करने को किया प्रोत्साहित

January 24, 2023
Retail
Thursday, February 2, 2023
Download Our App
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health
No Result
View All Result
Gularya
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार और हेमंत सरकार की नाकामियों के विरोध में प्रखंड कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगी भाजपा, 7 नवंबर से होने वाले आंदोलन की बनी रणनीति

हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार की, भ्रष्टाचारियों द्वारा और भ्रष्टाचार के लिए बनाई गई है, झारखंड में चारों तरफ निराशा और अराजकता का माहौल : रघुवर दास

by Gularya Desk
November 3, 2022
in Politics
भ्रष्टाचार और हेमंत सरकार की नाकामियों के विरोध में प्रखंड कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगी भाजपा, 7 नवंबर से होने वाले आंदोलन की बनी रणनीति

जमशेदपुरः भाजपा झारखंड प्रदेश ने हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार, अराजकता, तुष्टिकरण, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त विधि व्यवस्था, वादाखिलाफी एवं अन्य मुद्दों पर 7 नवंबर से राज्यभर में आंदोलन की घोषणा की है। बुधवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आंदोलन की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की एक बैठक बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में हुई। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह बैठक के प्रभारी जेबी तुबिद, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों प्रखंड मुख्यालयों पर आक्रोश रैली की सफलता के विभिन्न पहलुओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि कार्यकर्ता जमशेदपुर अंतर्गत करनडीह प्रखंड कार्यालय, पोटका प्रखंड कार्यालय, बोड़ाम प्रखंड कार्यालय एवं पटमदा प्रखंड कार्यालय पर 7 से 13 नवंबर के बीच राज्य सरकार की भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, खनिज संपदाओं की लूट और ठप्प विकास कार्यो को उजागर करते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि करीब तीन वर्षों के बाद भी हेमंत सरकार की उपलब्धियां नगण्य है। हेमंत गठबंधन सरकार जल, जंगल और जमीन बचाने की बात कर सत्ता में आई थी, लेकिन यह सरकार झारखंड के जल, जंगल और जमीन को बेचकर अपनी तिजोरी भर रही है। अपने परिवार और नजदीकी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए हेमंत सोरेन सरकार के संरक्षण में पिछले ढाई वर्ष में झारखंड के जल-जंगल और जमीन के साथ-साथ खनिज संपदा की जमकर लूट हुई है। श्री दास ने कहा कि ये सरकार भ्रष्टाचार की, भ्रष्टाचारियों द्वारा और भ्रष्टाचार के लिए बनाई गई है। झारखंड में चारों तरफ निराशा और अराजकता का माहौल है, सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार एवं लूट-खसोट की छूट है। राज्य का विकास पूर्णरूपेण बाधित हो गया है। बालू घाट की तस्करी, बेरोजगारी, खनिज संपदा की लूट, राजस्व के हो रहे नुकसान, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध, ट्रांसफर-पोस्टिंग आदिवासी एवं दलित समाज के खिलाफ बढ़ते उत्पीड़न की घटना से आज प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की देन है, इसलिए झारखंड को सजाने और संवारने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं के कंधों पर है।

YOU MAY ALSO LIKE

मिशन 2024 : बूथ के मतदाताओं के साथ कार्यकर्ताओं के डाटा जुटाएगी भाजपा

अनूप सिंह अभी बच्चा है, पिता की लोकप्रियता का उठा रहा लाभ : इरफान अंसारी

वहीं सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि हेमंत सरकार के संरक्षण में अवैध खनन पूरे प्रदेश में जोरों पर है। उन्होंने झारखंड में केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में पीएम आवास योजना सहित दर्जनों केंद्रीय योजनाओं पर राज्य सरकार का रवैया चिंताजनक है। उन्होंने बढ़ते आपराधिक घटना, गिरती स्वास्थ्य व्यवस्था एवं महिला अपराध पर भी हेमंत सरकार पर निशाना साधा। कहा कि इस सरकार में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आज बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही है।

पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि राज्य में बढ़ते महिला अपराध एवं दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश की माताएं- बहनें चिंतित है। उन्होंने एक स्वर में महिला शक्ति को आवाज बुलंद कर चिर निद्रा में सोई सरकार को जगाने का आह्वान किया।

वहीं, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह बैठक के प्रभारी जेबी तुबिद ने हेमंत सोरेन सरकार पर कई हमले करते हुए कहा कि सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। वर्तमान झारखंड गठबंधन सरकार जनविरोधी सरकार है। इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ जमशेदपुर में 7 नवंबर से 13 नवंबर के बीच प्रखंड स्तर पर भाजपा जनाक्रोश आंदोलन करेगी और सभी प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। बैठक का संचालन महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन ने किया।

इस दौरान चंद्रशेखर मिश्रा, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, देवेंद्र सिंह, मनोज सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, डॉ राजीव, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, कल्याणी शरण, नंदजी प्रसाद, नीरज सिंह, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, मणि मोहंती, अमित अग्रवाल, मोचीराम बाउरी, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, कुमार अभिषेक, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो व अन्य उपस्थित थे।

Tags: धरना प्रदर्शनप्रखंड कार्यालयबीजेपीभाजपारघुवर दासविद्युत वरण महतोसांसद
Share160Tweet100Send

Related Posts

मिशन 2024 : बूथ के मतदाताओं के साथ कार्यकर्ताओं के डाटा जुटाएगी भाजपा
Politics

मिशन 2024 : बूथ के मतदाताओं के साथ कार्यकर्ताओं के डाटा जुटाएगी भाजपा

by Gularya Desk
January 21, 2023
0

जमशेदपुर : भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी ने बूथ स्तर...

अनूप सिंह अभी बच्चा है, पिता की लोकप्रियता का उठा रहा लाभ : इरफान अंसारी
Politics

अनूप सिंह अभी बच्चा है, पिता की लोकप्रियता का उठा रहा लाभ : इरफान अंसारी

by Gularya Desk
November 14, 2022
0

Mohit Kumar दुमकाः कोलकाता कैश कांड में फंसे जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी आज दुमका पहुंचे। कोलकाता हाई कोर्ट से रेगुलर...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2341 करोड़ की 230 योजनाओं का किया ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2341 करोड़ की 230 योजनाओं का किया ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास

November 7, 2022
पूर्व सीएम रघुवर दास और पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय समर्थकों के बीच हुई खूनी झड़प, दर्जनों घायल

पूर्व सीएम रघुवर दास और पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय समर्थकों के बीच हुई खूनी झड़प, दर्जनों घायल

October 28, 2022
सतीश पूरी बने भाजपा जिला अध्यक्ष, चाईबासा में हुआ जोरदार स्वागत

सतीश पूरी बने भाजपा जिला अध्यक्ष, चाईबासा में हुआ जोरदार स्वागत

October 7, 2022
पलामू में महादलित समाज के लोगों के घर उजाड़ने के बाद भाजपा एससी मोर्चा ने फिर से मकान बनाने को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

पलामू में महादलित समाज के लोगों के घर उजाड़ने के बाद भाजपा एससी मोर्चा ने फिर से मकान बनाने को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

September 15, 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

GULARYA.COM आपका अपना न्यूज पोर्टल है। यहां आप स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खबरों के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसकी शुरूआत खबरों की भीड़ के बीच आपको कुछ अलग और खास खबरे उपलब्ध कराने के लिए की गई है। साथ ही आप यहां जो भी खबरें देखेंगे और पढ़ेंगे वह पूरी तरह सत्य और सत्यापित की हुई होती हैं, ताकि किसी तरह की झूठ को बढ़ावा न मिले। यही नहीं, ज्योतिष संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, बॉलीवुड की खबरों आदि के लिए भी आप पोर्टल को विजिट कर सकते हैं।

Recent News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे जमशेदपुर, मरीन ड्राइव के सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे जमशेदपुर, मरीन ड्राइव के सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

January 30, 2023
सरायकेला- खरसावां पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

सरायकेला- खरसावां पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

January 30, 2023
हाता चौक के पास शराब की तस्करी करते एक धराया 25 कार्टून अवैध शराब एवं टेम्पो जब्त , चालक भेजा गया जेल

हाता चौक के पास शराब की तस्करी करते एक धराया 25 कार्टून अवैध शराब एवं टेम्पो जब्त , चालक भेजा गया जेल

January 30, 2023

Search

No Result
View All Result
  • About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.