चक्रधरपुर वार्ड नंबर 14 में हुआ भाजपा का बूथ स्तरीय जनसंपर्क अभियान

1 Min Read

चक्रधरपुरः सिंहभूम लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को बूथ स्तरीय जनसंपर्क अभियान रेलवे डिस्ट्रिक्ट स्टोर में किया गया। भारतीय जनता पार्टी के सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गीता कोड़ा के लिए आज पार्टी के लिए किए जा रहे बूथ स्तरीय जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड नंबर 14 के बूथ संख्या 233, 234 में घर-घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस जा संपर्क अभियान में मुख्य रूप से भाजपा नेता दीपक सिंह, अभिजीत चटर्जी मौजूद थे।

Share This Article