जमशेदपुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा सीतारामडेरा मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष उमेश साव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली गई। भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम के जयघोष के साथ सीतारामडेरा के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए तीरंगा यात्रा भालूबासा चौक पर समाप्त हुई।
जिला कार्यालय मंत्री सह सीतारामडेरा मंडल प्रभारी सन्नी संघी ने बताया कि जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर निकाला जा रहा है।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, भाजपा नेता पवन अग्रवाल, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, रमेश नाग, जिला कार्यालय मंत्री सह सीतारामडेरा मंडल प्रभारी सन्नी संघी, बिजय साहू, गौरव साहू, अतुल प्रभात, संतोष कुमार, रवि भुइंया, विवेक चौधरी, संतोष यादव, मुकेश राज, सुनील यादव, गौरव खंडेलवाल, विवेक कुमार, ऋतिक कुमार, अजय राय, राजेन्द्र प्रसाद, अविनाश मिश्रा राजकुमार दास, आकाश गोप, सुनील यादव, कुंदन सिंह, कुलदीप कुमार, पवन सोलंकी, किशोर मुंडा, राय जी समेत मंडल कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।