जमशेदपुर : शहर की ठंड को देखते हुए बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत पंचायत समिति सदस्य श्री सुनील गुप्ता के नेतृत्व में काली मंदिर परिसर में निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत सैकड़ों जरूरतमंद लाभुकों के बीच कंबलों का वितरण किया गया, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।
निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व छात्र नेत्री श्रीमती अर्चना सिंह, यूथ इंटर के जिला अध्यक्ष श्री रंजन सिंह एवं समाजसेवी श्री राजा ओझा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत अतिथियों द्वारा क्रमवार रूप से जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कंबल वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय एवं मानवीय पहल बताया। वहीं अर्चना सिंह ने कहा कि समाज के किसी भी जरूरतमंद को ठंड से जूझने न दिया जाए, इसके लिए छूटे हुए लाभुकों के बीच वे अपने निजी खर्च से शीघ्र निःशुल्क कंबल वितरण करेंगी।
कार्यक्रम के आयोजक पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना उनका संकल्प है और इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी इस तरह के मानवीय कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
कंबल प्राप्त कर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने आयोजकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड सदस्य श्रीमती सीमा पांडे, समाजसेवी श्री संदीप सिंह, पूर्व मुखिया श्री बाहामुनि हेंब्रम, समाजसेवी श्रीमती मुदिता सिंह, महेंद्र भारती, उमेश सिंह, अंकित, रवि, अमन सिंह, संतोष कुमार, सतीश कुमार सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहाँ





