Bollywood : ‘सैयारा’ ने मचाया तहलका: अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म बनी मोहित सूरी की सबसे बड़ी ओपनिंग

3 Min Read
  • स्टारकिड्स के अभिनय की हो रही जमकर तारी

नई दिल्ली : बॉलीवुड में एक बार फिर नए चेहरों ने धमाल मचाया है! अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे और अनीत पड्डा ने निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ से शानदार डेब्यू किया है। फिल्म ने न केवल सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीता है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी बंपर ओपनिंग के साथ सबको चौंका दिया है।

ओपनिंग डे पर 15.51 करोड़ की कमाई, मोहित सूरी की सबसे बड़ी ओपनर बनने की ओर

18 जुलाई को रिलीज हुई ‘सैयारा’ ने पहले ही दिन 15.51 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा मोहित सूरी की पिछली हिट फिल्मों जैसे ‘मर्डर 2’ (6.95 करोड़), ‘आशिकी 2’ (6.10 करोड़) और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ (10.30 करोड़) से कहीं अधिक है।
अब यह फिल्म ‘एक विलेन’ (16 करोड़) की बराबरी पर है, और अगर अंतिम आंकड़े उससे ऊपर जाते हैं, तो ‘सैयारा’ मोहित सूरी की सबसे बड़ी ओपनर बन जाएगी।

एडवांस बुकिंग में 2 लाख टिकट बिके, मिडनाइट शोज तक जोड़े गए

फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके गानों ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया था। ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी थी कि फिल्म की एडवांस बुकिंग इतनी शानदार रही कि प्रोड्यूसर्स को मिडनाइट शोज भी जोड़ने पड़े। एडवांस बुकिंग में ‘सैयारा’ ने 2 लाख टिकट बेच दिए, जो इसे इस साल की टॉप ओपनिंग में शामिल करता है।

सिंगर पलक मुच्छल और मधुर भंडारकर ने की तारीफ

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुईं पलक मुच्छल ने ‘सैयारा’ को “मैजिकल” बताया और दोनों डेब्यू एक्टर्स की अभिनय की जमकर तारीफ की।
वहीं, निर्देशक मधुर भंडारकर ने फिल्म को लेकर X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा,

“‘सैयारा’ ने नए कलाकारों को लॉन्च करने के बारे में हर मिथक को तोड़ दिया है। यह इस बारे में नहीं है कि आप किसे जानते हैं, बल्कि यह इस बारे में है कि आप क्या लाते हैं।”

सिर्फ कमाई नहीं, प्रमोशन में भी निकली सबसे आगे

फिल्म को देशभर में 3,523 शो में रिलीज किया गया, जिनमें से 649 शो मुंबई और 804 दिल्ली-एनसीआर में थे। 41.07% ऑक्यूपेंसी के साथ यह फिल्म कमाई के साथ-साथ यशराज फिल्म्स के अनोखे प्रमोशन अभियान के कारण भी चर्चा में रही।

‘सैयारा’ से मिले बॉलीवुड को दो नए चमकते सितारे!

बॉलीवुड में डेब्यू करना आसान नहीं, लेकिन अहान पांडे और अनीत पड्डा ने यह साबित कर दिया कि टैलेंट और मेहनत से कुछ भी संभव है। ‘सैयारा’ अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक नई पीढ़ी की शुरुआत बन गई है।

Share This Article