चांडिल विधायक सविता महतो ने किया दो ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों की समस्याओं से हुईं रूबरू

1 Min Read

K. Durga Rao

कांड्रा : सरायकेला जिला के चांडिल प्रखंड क्षेत्र दलमा से सटे चाकुलिया गांव में ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने दो ट्रांसफार्मर का उद्घाटन नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक ने गांव के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। विधायक ने चाकुलिया में शिव मंदिर का भी निरीक्षण किया व पीसीसी सड़क बनाने की बात कही। वहीं ग्रामीणों ने विधायक से पेयजल समस्या से निजात दिलाने, तथा गांव के स्कूल में चारदीवारी बनवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा तथा गांव में बिजली का खंभा लगवाने की मांग की।

वहीं विधायक सविता महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चाकुलिया में 100 केवी और 25- केवि के दो ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। वे ग्रामीणों की समस्याओं से भी अवगत हुईं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांगों पर अमल करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर चांडिल मध्य के पूर्व जिला पार्षद ओम प्रकाश लायेक, साधु चरण महतो, दिनेश महतो, फटिक महतो, काशीनाथ महतो, इंद्र जीत महतो, सुरेश प्रमाणिक सहित अन्य उपस्थित थे।

Share This Article