बिरसानगर में छऊ नृत्य का आयोजन

1 Min Read

जमशेदपुरः बिरसानगर जोन नंबर 2 बी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शिवा बॉयज क्लब की ओर से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर छऊ नृत्य का भी आयोजन होता आ रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी भव्य छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें सरायकेला के सनत कुमार महतो और बंगाल के कार्तिक सिंह मुंडा की टीम ने अपनी कला को प्रदर्शित किया।

इसे देखने के लिए बिरसानगर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग देर रात्रि से अहले सुबह तक मौजूद रहे। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बबलू गोप ने कहा कि इस संस्कृति को वर्तमान समय में युवाओं के बीच संजोए रखने के लिए एक प्रयास किया जा रहा है। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज के बच्चों और युवाओं के बीच हमारी संस्कृति रामायण महाभारत की गाथा को इन कलाकारों के माध्यम से जागृत करने का।

Share This Article