निकाय चुनाव : जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष बनी नौशीन खान तो मानगो मेयर पद पर सुधा गुप्ता का कब्जा

3 Min Read

नौशीन खान 720 मतों से विजयी, जुगसलाई नगर परिषद की नई अध्यक्ष
जमशेदपुर : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में नौशीन खान ने 11,563 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रिंकू सिंह को 720 मतों के अंतर से पराजित करते हुए जीत दर्ज की। रिंकू सिंह को कुल 10,843 मत प्राप्त हुए।
अंतिम चक्र की मतगणना के बाद जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इंदू देवी को 179, जसप्रीत कौर को 93, डॉली मल्लिक को 895, नीलूफर हुसैन को 212, बलबीर कौर को 548 तथा मुस्सर्रत खातून को 184 मत मिले। पूरे चुनाव में मुख्य मुकाबला नौशीन खान और रिंकू सिंह के बीच रहा, जिसमें अंततः नौशीन खान ने बढ़त बनाए रखते हुए जीत सुनिश्चित की।

सोमवारी सरेन बनीं चाकुलिया नगर पंचायत की अध्यक्ष
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सोमवारी सरेन ने 3,445 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी चन्दना मुर्मू को पराजित किया, जिन्हें 2,718 मत मिले। दोनों के बीच 727 मतों का अंतर रहा।
अन्य प्रत्याशियों में संध्या रानी सरदार को 2,119 मत तथा शिलावती टुडू को 260 मत प्राप्त हुए। अंतिम चक्र की मतगणना के बाद सोमवारी सरेन को निर्वाचित घोषित किया गया।

सुधा गुप्ता बनीं मानगो नगर निगम की महापौर, प्रचंड बहुमत से जीत
मानगो नगर निगम महापौर पद के लिए हुए चुनाव में सुधा गुप्ता ने 42,022 मत प्राप्त कर प्रचंड जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी संध्या सिंह को 18,601 मतों के बड़े अंतर से हराया। संध्या सिंह को कुल 23,421 मत मिले।
इस चुनाव में शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान को 11,166, सुशीला सिंह को 4,091, जेवा कादरी को 2,918, कुमकुम श्रीवास्तव को 1,889, बनिता सहाय को 1,688, इंदिरा सुन्डी को 982, राईमुनी सुण्डी को 924, लक्की सिंह को 885, प्रतिभा रानी को 711, पार्वती देवी को 669 तथा सोनामुनी सोरेन को 588 मत प्राप्त हुए।
मतगणना के अंतिम परिणामों के साथ ही सुधा गुप्ता को मानगो नगर निगम की नई महापौर घोषित किया गया। उनकी जीत को नगर निगम क्षेत्र में स्पष्ट जनसमर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

Share This Article