कांग्रेस ने सिंहभूम संसदीय सीट पर की विधानसभावार प्रभारी और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, सरायकेला विधानसभा के ग्रामीण से कालीपद सोरेन व शहरी क्षेत्र से देबू चटर्जी को बनाया प्रभारी

1 Min Read

K. Durga Rao

कांड्रा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव-2024 के निमित्त सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी नेताओं को विधानसभावार चुनाव प्रभारी एवं पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सिंहभूम संसदीय सीट अंतर्गत सरायकेला विधानसभा में सरायकेला ग्रामीण का प्रभारी कालीपद सोरेन, सरायकेला नगर से देबू चटर्जी, जगन्नाथपुर विधानसभा सोनाराम सिंकू, मनोहरपुर विधानसभा सुभाष नाग, चक्रधरपुर सौरभ अग्रवाल, चाईबासा कृष्णा सोय और मझगांव के लिए देवराज चातर को बनाया गया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलखो ने पत्र जारी किया है।

Share This Article