विवेक विद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस पर बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुति

Raj Sharma
2 Min Read

विवेक विद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस पर बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुति

 

छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में आज, 22 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय गणित दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राइमरी एवं सीनियर विभाग के विद्यार्थियों ने गणित के महत्व को दर्शाने वाली प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं।

 

कार्यक्रम के दौरान प्राइमरी विभाग के छात्रों ने एक लघुनाटिका प्रस्तुत की, जिसके माध्यम से यह बताया गया कि गणित हमारे दैनिक जीवन में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नाटिका में बच्चों ने सरल उदाहरणों के माध्यम से गणित के उपयोग को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं सीनियर विभाग के विद्यार्थियों ने गणित के विभिन्न पहलुओं पर विचारपूर्ण भाषण दिए।

 

विद्यालय के प्राचार्य श्री अवधेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गणित एक ऐसा विषय है जो विद्यार्थियों में तर्कसंगत एवं विश्लेषणात्मक सोच विकसित करता है। उन्होंने छात्रों से गणित को केवल पाठ्य विषय न मानकर जीवन का आवश्यक हिस्सा समझने का आग्रह किया।

इस अवसर पर विद्यालय में गणित क्विज, पोस्टर प्रस्तुति एवं निबंध लेखन जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में गणित के प्रति रुचि उत्पन्न करना और इसके महत्व को समझाना था।

अंत में प्राचार्य ने सफल आयोजन के लिए विद्यालय के गणित विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद

Share This Article