अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर उमेश पांडेय के घर में घूसकर की अंधाधुन फायरिंग, दो घायल

1 Min Read

जमशेदपुरः अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। वहीं मानगो क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के आतंक से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। इसी क्रम में आज शाम उलीडीह थाना अंतर्गत सुभाष कॉलोनी में बाइक सवार अपराधियों ने घर में घुस कर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। घटना ओलीडीह संजय पथ की है।

बदमाशों ने जिस घर में फायरिंग की वह ट्रांसपोर्टर उमेश पांडे का है। अपराधियों ने यहां ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चलाईं। गोलीबारी की इस घटना में उमेश पांडे और गुड्डू पांडे घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने मौके पर से खोखा भी बरामद किया है। इधर सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई है।

घायल उमेश पांडे ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि चिंटू सिंह, दिनेश कुमार, सुनील रजक और डेविड टोप्पो से उनका पुराना विवाद चल रहा है। उनके मुताबिक ये लोग आज तीन बाइक पर सवार होकर पहुंचे और उनके घर में घुस कर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article