रांची : नए साल 2026 के स्वागत से पहले इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों की खरीदारी के लिए क्रोमा ने ग्राहकों को खास मौका दिया है। भारत के भरोसेमंद ओम्नी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर क्रोमा ने ‘क्रोमटैस्टिक दिसंबर सेल’ की शुरुआत कर दी है, जो 15 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तक देशभर के सभी क्रोमा स्टोर्स पर चलेगी। इस विशेष सेल के तहत स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, वाशिंग मशीन और एयर कंडीशनर पर आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे ग्राहक नए साल से पहले अपने घर और लाइफस्टाइल को अपग्रेड कर सकें।
इस सेल के दौरान स्मार्टफोन श्रेणी में आईफोन 16 की शुरुआती कीमत 40,990 रुपये, आईफोन 15 की 36,490 रुपये, सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की 69,999 रुपये और सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 7 की 99,999 रुपये रखी गई है। लैपटॉप सेगमेंट में मैकबुक एयर M4 को 55,911 रुपये से, नेक्स्ट जेन एआई पीसी को 47,710 रुपये से और 3050 GFX गेमिंग लैपटॉप को 64,950 रुपये से खरीदा जा सकता है। वहीं टीवी रेंज में 75 इंच सैमसंग स्मार्ट UHD टीवी 62,990 रुपये से, 55 इंच क्रोमा UHD गूगल टीवी 29,990 रुपये से और 43 इंच क्रोमा गूगल टीवी 18,490 रुपये से उपलब्ध है।
घरेलू उपकरणों पर भी ग्राहकों को खास छूट का लाभ मिल रहा है। क्रोमा टॉप लोड 7.5 किलो वाशिंग मशीन 14,990 रुपये से, सैमसंग टॉप लोड 7 किलो 16,417 रुपये से और एलजी फ्रंट लोड 7 किलो वाशिंग मशीन 29,350 रुपये से मिल रही है। इसके अलावा वोल्टास 1.5 टन 3 स्टार इन्वर्टर एसी 29,019 रुपये से और हायर 1.5 टन 5 स्टार इन्वर्टर एसी 34,161 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
इन्फिनिटी रिटेल लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया कि दिसंबर का महीना घर और जीवनशैली को नया रूप देने के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है। ‘क्रोमटैस्टिक दिसंबर सेल’ के जरिए ग्राहकों को भारी छूट के साथ आकर्षक बैंक ऑफर्स और आसान ईएमआई विकल्प भी दिए जा रहे हैं। यह सेल देशभर के सभी क्रोमा स्टोर्स पर लागू है, जबकि ऑफर्स चुनिंदा बैंकों, एक्सचेंज वैल्यू और स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करेंगे।






