पहली बार मंत्री बनी दीपिका पांडेय सिंह पहुंची दुमका, परिसदन में कांग्रेसियों ने किया स्वागत

1 Min Read

Mohit Kumar

दुमका : झारखंड सरकार में पहली बार मंत्री बनी दीपिका पांडेय सिंह दुमका परिसदन पहुंचीं। वे गोड्डा जाने के क्रम में यहां रूकीं थीं। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि बड़ी जिमेवारी मिली है। जनता की हर समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत हूं। कहा कि किसानों के हित में जो काम होने हैं, उसे कम समय में पूरा करने के लिए प्रयासरत हूं। उन्होंने कहा कि जिस भरोसे के साथ बड़ी जिम्मेवारी मिली है, उम्मीद है, उसे पूरा करूंगी।

विभागीय त्रुटियों पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक है। जो भी त्रुटियां हैं, उसका निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग में काफी सुधार करना है। कृषि विभाग में काफी समस्या और कमियां हैं, जिसे समीक्षा बैठक में दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार काम कर रही है, किसानों की हर समस्या का समाधान हो जाएगा।

Share This Article