ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच घड़ा और तौलिया का वितरण

2 Min Read

जमशेदपुर: इस प्रचंड गर्मी में सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस के जवानों की अहम भूमिका होती है। ये अपना कर्तव्य निभाते हैं, लेकिन इनके लिए न छांव की व्यवस्था है और न ही पेयजल की। ऐसे में खुले आसमान के नीचे ड्यूटी करना जोखिम भरा है।

इसे लेकर जमशेदपुर पुलिस और सामाजिक संस्था मित्र हेल्दी ह्यूमैनिटी के संयुक्त तत्वावधान में इन जवानों के बीच छाता, घड़ा और तौलिया का वितरण किया गया। रविवार को सीसीआर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी किशोर कौशल ने सभी ट्रैफिक थाना के जवानों के बीच छाता का वितरण किया।

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि इस प्रचंड गर्मी में ट्रैफिक पुलिस के जवान लगातार धूप में खड़े होकर ड्यूटी करते हैं। ऐसे में उनकी स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए जमशेदपुर पुलिस और सामाजिक संस्था ने यह पहल की है। इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि जवानों को छाता तौलिया, ओआरएस के साथ घड़ा भी दी जा रही है, ताकि उनके साथ राहगीरों को भी पानी उपलब्ध हो सके।

इस दौरान सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत, ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार, मित्र हेल्दी संस्था के प्रभात कुमार, राकेश प्रसाद, आदर्श वर्मा, आयुष कांत, देवेंद्र कुमार, चंद्रशेखर मुख्य रूप से मौजूद थे।

Share This Article