खरसावां के चांदनी चौक में जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने किया अस्थायी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

1 Min Read

K. Durga Rao

खरसावां : खरसावां के चांदनी चौक में खूंटी लोकसभा क्षेत्र अंर्तगत खरसांवा विधानसभा अस्थायी चुनाव कार्यालय का भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश की जनता इस बार मोदी जी को फिर से एक बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है, साथ ही खूंटी लोकसभा की जनता अर्जुन मुंडा को पुनः लोकसभा का सांसद बनाने के लिए उत्साहित हैं। पिछले कार्यकाल में अर्जुन मुंडा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति काफी गंभीर थे और उनके कार्यकाल में प्रधानमंत्री सड़क योजना से पूरे खरसावां में सड़कों का जाल बिछाया गया साथ ही कोरोना काल में वे हमेशा जनता के साथ खड़े रहे हैं। उनके प्रयास से पीएम मोदी द्वारा पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जन जाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसलिए इसबार अर्जुन मुंडा भारी मतों से विजयी होंगे।

मौक़े पर रामनाथ महतो, अभिषेक अचार्य, सुशील सारंगी, लालसिंह सोय, नयन नायक, होपना सोरेन, अभय नंद, उमेश बोदरा, मोजाहिद खान, लेदा खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article