शराब के नशे में पति ने पत्नी को मारी चाकू, परिवार वालों ने पति की पिटाई कर किया पुलिस के हवाले

2 Min Read

गम्हरिया थाना क्षेत्र में एक शराबी पति द्वारा शराब के नशे में अपनी पत्नी को चाकू मार कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना गम्हरिया के मुर्गागुट्टू की है।

जानकारी के मुताबिक शराबी पति शंभू नायक शराब के नशे में घर आया और पत्नी ललिता नायक से झगड़ा करने लगा। इसी बीच सब्जी काटने वाले चाकू से उसने पत्नी पर हमला कर दिया, जो उसकी पीठ में जा लगी। पत्नी के शोर मचाने पर घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने उसे धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के संबंध में घायल की सास गुरवारी नायक ने बताया कि दोनों की शादी हुए 12 वर्ष बीत गए। बेटा शंभू गलत संगत में पड़ कर शराब का आदि हो चुका है, जिस वजह से वह काम भी नहीं करता है। बहू और वह दोनों भट्ठा में काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं, वहीं शंभू हर छोटी-छोटी बात को लेकर ललिता से झगड़ा करता है। यहां तक की शराब के पैसे नहीं देने पर भी उसके साथ मारपीट करता है। आज भी शराब के नशे में आया और किसी बात को लेकर बहु ललिता के साथ विवाद करने लगा। इसी बीच घर में रखे सब्जी काटने वाली चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article