चंपाई के समर्थन में आए पूर्व प्रमुख रामदास टुडू

2 Min Read

K. Durga Rao

कांड्रा : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का स्क्रूटनी संपन्न होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन दूसरे चरण के नामांकन कार्यक्रम गिरिडीह, सारठ में शामिल होने के बाद सरायकेला विधानसभा के कांड्रा मोड़ पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री की मुलाकात झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह गम्हरिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख रामदास टुडू से हुई। कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के बाद श्री सोरेन ने झारखंड सरकार के मंत्री सह जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का चरित्र संस्कार विहीन है, वह हमेशा आदिवासियों, महिलाओं का शोषण करती आ रही है। वहीं पूर्व प्रमुख रामदास टुडू ने कहा कि मेरे राजनीतिक गुरु चंपाई सोरेन का में समर्थन करता हूं।

विधानसभा चुनाव में अपने गुरु के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार -प्रसार कर उनके पक्ष में वोट मांगेंगे। आंदोलनकारी सचिन महतो ने श्री टुडू के फैसले का स्वागत किया। सचिन महतो ने कहा कि सही समय में सही फैसला कर शिष्य ने गुरु का सम्मान बढ़ाया है। कार्यकर्ता संवाद में राम हांसदा, बप्पा पात्रो, प्रधान माझी, भीम हांसदा, सोनाराम मार्डी, सैकड़ो के संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे, वही चंपाई सोरेन का काफिला पिंड्राबेड़ा और बड़ा गम्हरिया में भी कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता किया।

Share This Article