ओडिशा के राज्यपाल से मिले पूर्व विधायक मंगल सोय

1 Min Read

K. Durga Rao

खरसावां : खरसावां के पूर्व विधायक सह भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल सिंह सोय मंगलवार को ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास से मिले। मंगल सोय ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। मंगल सोय ने राज्यपाल रघुबर दास से उनके जमशेदपुर स्थित आवास पर मिले तथा कुशल क्षेम जाना। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मंगल सोय व रघुबर दास के इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

मंगल सोय अर्जुन मुंडा खेमे से हैं तथा 2011 में तत्कालिन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के लिये विधान सभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे चुके हैं। इसके बाद से ही मंगल सोय राजनीतिक हाशिए पर हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी उन्हें खरसावां से टिकट नहीं मिला था। इस बार के विस चुनाव में वे खरसावां भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता कंचन चौहान भी मौजूद थे।

Share This Article