जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय में जेनरिक परीक्षा नहीं लिए जाने को लेकर विद्यार्थियों को केंद्र सरकार की नियुक्तियो में फार्म भरने में काफी परेशानी हो रही है। इसे लेकर आज AIDSO ने साकची स्थित शाखा कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। AIDSO के जमशेदपुर अध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि 2017 में सेमेस्टर लागू होने के बाद से जेनरिक की पढ़ाई नहीं हो रही है।
इस कारण केंद्र सरकार की जितनी भी नियुक्तियां हैं, उसमें छात्र फार्म भरने से वंचित हो रहे हैं। इससे इनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इसे लेकर विगत 6 महीने से छात्र आंदोलनरत हैं, लेकिन विश्वविद्यालय इस ओर ध्यान नही दे रहा है। उन्होंने कहा कि अब इसे लेकर छात्र उग्र आंदोलन करने के मूड में हैं।