जमशेदपुर: स्टील सिटी जमशेदपुर के प्रमुख और व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र साकची में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी की नई शाखा का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरस्वती सिंह एवं रामरती कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर फार्मेसी का शुभारंभ किया। उन्होंने ई-मेडिक्स की इस पहल को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इससे आम लोगों को सस्ती, सुरक्षित और भरोसेमंद दवाइयाँ आसानी से उपलब्ध होंगी।
उद्घाटन अवसर पर उपस्थित फ्रेंचाइज़ी ओनर आनंद सिंह ने बताया कि ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का उद्देश्य साकची सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित ब्रांडेड दवाइयाँ उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित स्टाफ के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अक्षय कुमार, संध्या चौधरी, शिवानी सिंह, अरशद रज़ा, खुर्रम बिलाल असलम एवं वसीम तारिक की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने फार्मेसी के शुभारंभ पर बधाई देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी में ग्राहकों को 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट, फ्री होम डिलीवरी सेवा, कंप्यूटराइज्ड एवं स्मार्ट बिलिंग सिस्टम, अनुभवी फार्मासिस्ट द्वारा परामर्श तथा त्वरित सेवा जैसी कई आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। होम डिलीवरी सेवा के माध्यम से बुजुर्गों, बीमार एवं व्यस्त लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर ई-मेडिक्स टीम की ओर से वकार सिद्दीकी (जनरल मैनेजर), अमनदीप कुमार (ऑपरेशंस मैनेजर) एवं अविनाश कुमार (सेल्स एग्जीक्यूटिव) भी उपस्थित रहे। जनरल मैनेजर वकार सिद्दीकी ने कहा कि ई-मेडिक्स का लक्ष्य समाज को सुरक्षित, पारदर्शी और सुलभ दवा सेवा प्रदान करना है तथा भविष्य में और भी क्षेत्रों में इसकी शाखाएँ खोली जाएँगी।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं अतिथियों के सम्मान के साथ किया गया।





