गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा! जवानों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो गंभीर घायल रांची रेफर

1 Min Read

Prakash

गिरिडीह जिला के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड घाघरा साइंस कॉलेज के पास मंगलवार की दोपहर जवानो से भरी बस दुर्घटनाग्रसत हो गई। इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई, कई जवान गंभीर रूप से घायल हैं। बस मे आईआरबी के जवान भी सवार थे। आईआरबी के ये जवान चुनावी ड्यूटी के लिए गिरिडीह से गढ़वा जा रहे थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही गिरिडीह के एसपी दीपक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। एनएच के ट्रामा सेंटर में जख्मी जवानों का इलाज चल रहा है। चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेजा गया था, जिसमे दो की हालात काफ़ी चिंतजानक है। धनबाद से एयर एम्बुलेंस के जरिए दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेजा गया है।

Share This Article