आदित्यपुर बाजार में चल रहा है अवैध अतिक्रमण, जिम्मेदार मौन ! बड़ा सवाल, किसके इशारे पर चल रहा है अवैध अतिक्रमण का कारोबार

2 Min Read

Dayal Layak

आदित्यपुरः नगर निगम वार्ड 20 स्थित दिंदली बाजार में सरना स्थल के आसपास खाली पड़े बड़े भूभाग का इन दिनों खुलेआम अतिक्रमण चल रहा है। मामले में जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है। बता दें कि दिंदली बाजार के पुराने बाजार में बड़े भूभाग पर माफिया द्वारा अवैध रुप से अतिक्रमण किया जा रहा है। पास में ही आदिवासियों के लिए सरना स्थल के रूप में छोड़ा गया है। यहां हर साल पारंपरिक सरना उत्सव का आयोजन किया जाता है। धीरे-धीरे जमीन माफियाओं के शह पर कुछ लोग यहां बड़े भूखंड पर बांस-बल्लियों एवं टीना सेट बनाकर घेराबंदी कर रहे हैं।

नगर निगम और कृषि उत्पादन बाजार समिति इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। बाजार का शुल्क कृषि उत्पादन बाजार समिति वसूलती है। रखरखाव और मेंटेनेंस के एवज में संवेदक बहाल कर समिति इसका शुल्क वसूलती है, मगर गंदगी का अंबार देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गंदगी को लेकर न तो कृषि उत्पादन बाजार समिति गंभीर है और न ही, नगर निगम। इधर गंदगी की आड़ में जमीन माफिया यहां घेराबंदी कर जमीन कब्जाने में जुटे हैं। समय रहते यदि इन्हें नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में सरना स्थल का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा। फिलहाल संज्ञान में आते ही अंचल अधिकारी कमल किशोर सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जो भी व्यक्ति इसमें सम्मिलित पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article