JAC Board 11th Class Result : झारखंड बोर्ड 11वीं परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित, यहां देखें अपना परिणाम

2 Min Read

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 1 जुलाई 2025 को कक्षा 11वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। वे सभी छात्र-छात्राएं जिन्होंने झारखंड बोर्ड की 11वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर देख सकते हैं।

कक्षा 11 की वार्षिक परीक्षा 20, 21 और 22 मई 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई थी।

  • पहली पाली: सुबह 10:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

  • दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

  • पेपर 1: 20 मई

  • पेपर 2: 21 मई

  • पेपर 3: 22 मई

🔍 ऐसे करें रिजल्ट चेक:

आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं। होमपेज पर “JAC Class 11 Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको लॉगिन डिटेल्स (रोल नंबर आदि) दर्ज करने होंगे। सबमिट पर क्लिक करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट को जांचें और उसे डाउनलोड करें। भविष्य में उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

छात्रों को कुल 5 विषयों में से कम से कम 4 विषयों में पास होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट 👉 वेबसाइट: jacresults.com पर विजिट कर सकते हैं।

 

Share This Article