जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा 17 जुलाई को, चुनावी तैयारियों का होगा शंखनाद

3 Min Read

लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले प्रत्येक मंडल से 6 बूथ कमिटी और विधानसभा स्तर पर 10 बूथ अध्यक्ष एवं कमिटी के कार्यकर्ता होंगे सम्मानित

जमशेदपुरः भाजपा आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन मोड में है। प्रदेश निर्देशित कार्यक्रम विजय संकल्प सभा को लेकर विधानसभा वार तैयारियां चल रही है। कार्यक्रम के कोल्हान प्रभारी दिनेश कुमार लगातार बैठकें ले रहे हैं। शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के संयोजक संजीव सिंह की अध्यक्षता में बिरसानगर अंतर्गत शकुंतला उद्यान भवन में बैठक हुई। बैठक में दिनेश कुमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने आगामी कार्य योजना और पार्टी निर्देशित कार्यक्रम पर जानकारी दी।

दिनेश कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले प्रत्येक मंडल की 6 बूथ कमेटी और विधानसभा स्तर पर 10 बूथ अध्यक्ष एवं कमेटी के कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प सभा में सम्मानित किया जाएगा। वहीं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हरित अभियान अंतर्गत पौधारोपण को बूथ स्तर पर आयोजित करने को भी कहा। बैठक में आगामी 17 जुलाई को भाजपा की पूर्वी विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा से चुनावी तैयारियों का शंखनाद करने का निर्णय लिया गया। दिनेश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से पार्टी प्रत्येक विधानसभा पर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देगी। वहीं विजय संकल्प सभा में पार्टी कार्यकर्ता बूथ जीतो, विधानसभा जीतो का संकल्प लेंगे।

वहीं महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी विधानसभा क्रमशः पूर्वी, पश्चिमी, जुगसलाई और पोटका में भाजपा का परचम लहराना प्राथमिकता में है। कहा कि हाल में लोकसभा चुनाव के दौरान मिली बंपर लीड वाले प्रदर्शन को दुहराना संगठन की प्राथमिकता रहेगी।

बैठक का संचालन संजीव सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन बबलू गोप ने किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, जितेंद्र मिश्रा, बोल्टू सरकार, अखिलेश चौधरी, सुशांतो पंडा, पप्पू सिंह, श्रीराम प्रसाद, मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, हेमंत सिंह, सूरज सिंह, अभिषेक सिंह, निर्मल कुमार, विकास शर्मा, मुकेश मिश्रा, विनोद झा, संतोष साहू सहित आदि उपस्थित रहे।

Share This Article