जमशेदपुर महानगर इंटक की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, नए पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

1 Min Read

जमशेदपुरः जमशेदपुर महानगर इंटक की एक महत्वपूर्ण बैठक बिरसानगर कैंप कार्यालय में महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू’ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से टाटा वायर इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री पंकज सिंह और उप-सभापति श्रीकांत सिंह उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि सुनील कुमार प्रसाद और संटू कुमार भले ही अब तक किसी पद पर नहीं थे, लेकिन वे हमेशा संगठन के हर कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इसी योगदान को देखते हुए सर्वसम्मति से सुनील प्रसाद को महानगर महासचिव तथा संटू कुमार को संयुक्त महासचिव के रूप में मनोनीत किया गया। दोनों नए पदाधिकारियों को पंकज सिंह और श्रीकांत सिंह ने मनोनयन पत्र प्रदान किया।

बैठक में महासचिव रवि शंकर झा, जे.पी.एन. सिंह, उपाध्यक्ष चंदा सिंह राजपूत, देव कुमार, संतोष सिंह, मनीष सिन्हा, मनीष श्रीवास्तव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article