जमशेदपुर: जमशेदपुर महानगर इंटक अध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू’ ने इंटक जिला कमेटी के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर अपनी पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि संगठन कि मजबूती और पदाधारियों एवं कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के लिए असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को संगठन में जोड़ना है। इसे लेकर उन्होंने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की स्वीकृति के बाद जमशेदपुर महानगर एवं प्रखंड कमेटी भंग कर दी है। राजू ने कहा कि कुछ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी, जिन्होंने दो वर्षों में उत्कृष्ट कार्य किया है, उन्हे पदोन्नति दी जाएगी और बिना किसी पद के संगठन के लिए कार्य करने वालों को नई जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही नई कमेटी की घोषणा कर दी जाएगी।
धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण में तेजी लाने के लिए केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार से मिले सांसद विद्युत् बरन महतो
जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए केंद्रीय उड्डयन...