जमशेदपुर: कल, 29 दिसंबर 2025, को माननीय राष्ट्रपति के NIT जमशेदपुर (आदित्यपुर) में प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं:
- अपराह्न 12:00 बजे से: NIT से NIT मोड़ की ओर जाने वाले मार्ग का प्रयोग यथासंभव कम से कम किया जाए।
- अपराह्न 1:00 बजे से: सेरे पंजाब से आकाशवाणी चौक की ओर जाने वाले मार्ग का भी न्यूनतम प्रयोग करने का अनुरोध।
- NIT से RIT की ओर जाने वाले मार्ग का भी यथासंभव सीमित प्रयोग करने की अपील।
- आदित्यपुर से जमशेदपुर की ओर जाने वाले वाहन आदित्यपुर टॉल ब्रिज मार्ग का उपयोग करें।
साथ ही, राष्ट्रपति महोदया के आगमन के बाद, सुरक्षा कारणों से सभी निर्धारित रूट अस्थायी रूप से नियंत्रित/बंद किए जाएंगे। आम जनमानस से अनुरोध है कि केवल निर्देशित और वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि उक्त समयावधि में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और प्रशासन को यातायात संचालन व सुरक्षा में सहयोग प्रदान करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह सभी व्यवस्था राष्ट्रपति महोदया के आगमन कार्यक्रम की तैयारी, सुरक्षा और यातायात के सुचारू संचालन के उद्देश्य से की जा रही है।





