जमशेदपुर, 8 जनवरी।
द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI), जमशेदपुर चैप्टर द्वारा 8 जनवरी को फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया।
परिणामों में विजय कुमार ओझा ने सर्वाधिक 290 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि समर कुमार लंबा ने 284 अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा सृष्टि, नेहा, अंजनी, विशाल, श्रुति, निशा, आयुष, अवैश, सतवीर, वैभवी, अम्मार, आशका, हर्ष, श्रेया और देव ने भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
जमशेदपुर शाखा के चेयरमैन ज्योति प्रकाश ने सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं सीएमए निखिल कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परिणाम सराहनीय रहा है। सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों की कड़ी मेहनत और माता-पिता के सहयोग को दिया।





