जितेंद्र नाथ महतो बनाए गए रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के अतिरिक्त निजी सचिव

1 Min Read

K. Durga Rao

जमशेदपुर : लोकसभा में कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित जितेंद्र नाथ महतो को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के अतिरिक्त निजी सचिव बनाया गया। इस संबंध में मंगलवार को जारी अधिसूचना के बाद जितेंद्र नाथ महतो ने पदभार भी संभाल लिया है।

बता दें कि जितेंद्र नाथ महतो के बड़े भाई उज्ज्वल कुमार राज्यसभा में उप सचिव हैं। वे पिछली सरकार में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार के ओएसडी थे। जितेन्द्र नाथ महतो पदभार ग्रहण करने के बाद दिल्ली से रांची पहुंचकर केंद्रीय राज्यमंत्री सह रांची संसदीय सीट के सांसद संजय सेठ से मुलाकात की। इस अवसर पर संजय सेठ ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है।

बताते चलें कि जितेंद्र नाथ महतो पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा निवासी हैं। जितेंद्र के पिता शिक्षक थे, जो नीमडीह प्रखंड के आदारडीह मध्य विद्यालय में काफी समय पर कार्यरत थे।

Share This Article