अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक और जहां महिलाओं के सम्मान में कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर में महिला सफाईकर्मी अपने काम में लगी देखी गईं। ये महिला सफाई कर्मी टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी जुस्को के अधीन कार्य करती हैं। सफाई कार्य में इनकी भागीदारी महत्वपूर्ण है।
महिला दिवस पर शहर के अधिकतर व्यवसायिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है तो कई जगहों पर महिलाओं के लिए सम्मान समारोह और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं जुस्को की महिला कर्मी कार्य करते देखीं गई। इन कर्मियों का कहना था कि उन्हें जानकारी है कि आज महिला दिवस है। कार्यालय में सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया है, लेकिन छुट्टी घोषित नहीं की है। उन्होंने कहा कि वे परिवार के साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को भी निभाती हैं।