जमशेदपुर : मेयर पद की प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क पदयात्रा कर मतदाताओं से समर्थन मांगा और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।
पदयात्रा के दौरान उन्होंने आशियाना अनंतरा, आस्था स्पेस टाउन, सुंदरबन फेज-1, चंद्रावती नगर सोसाइटी, आशियाना सन सिटी, शहीद मनोरंजन वास्तु विहार, साईं कॉम्प्लेक्स फेस-1 व 2, न्यू ग्रीन सिटी, गायत्री होम्स बालीगुमा सहित आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया।
इस दौरान कुमकुम श्रीवास्तव ने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर स्वच्छता, पेयजल, जलनिकासी, सड़क सुधार और बुनियादी नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र और सतत विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।
प्रत्याशी ने मतदाताओं से अपील की कि वे आगामी मतदान में छड़ी छाप, क्रम संख्या 2 पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं। पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए। नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन पर कुमकुम श्रीवास्तव ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।






