शहीद गंगा नारायण सिंह की 234वीं जयंती पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

1 Min Read

K. Durga Soren

चांडिलः स्वतंत्रता सेनानी एवं भूमिज विद्रोह के नेतृत्वकर्ता शहीद गंगानारायण सिंह की 234वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि नीमडीह प्रखंड के बांधडीह गांव को शहीद गंगानारायण सिंह का पैतृक गांव माना जाता है। गुरुवार को नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बांधडीह तथा सामानपुर स्थित आदमकद प्रतिमा पर राजनीतिक दलों के नेताओं, विभिन्न संगठनों के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेम्ब्रम, भाजपा नेता मधुसूदन गोराई के नेतृत्व में उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, अजय सिंह, भोला सिंह, कंचन सिंह लाया, पंचायत मुखिया प्रतिनिधि बासुदेव सिंह, बांधडीह ग्राम प्रधान भानु सिंह सरदार, आस्तिक दास, विकास मंडल, हरिनारायण सिंह सरदार, बबलू महतो, माणिक मंडल, शंभू सिंह सरदार, मनोज सिंह, अरूण गोराई आदि उपस्थित थे।

Share This Article