महिंद्रा ने 29.35 लाख रुपये में पेश की XEV 9e ‘Cineluxe Edition’, लग्जरी का नया मानक

2 Min Read

मुंबई/रांची। महिंद्रा ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी XEV 9e का खास ‘Cineluxe Edition’ भारतीय बाजार में लॉन्च कर लग्जरी सेगमेंट में नई पहचान बनाई है। इस प्रीमियम एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 29.35 लाख रुपये तय की गई है। कंपनी के अनुसार इसकी बुकिंग 2 मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि डिलीवरी 10 मार्च 2026 से ग्राहकों को मिलनी शुरू हो जाएगी।

कंपनी का कहना है कि XEV 9e Cineluxe Edition उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के साथ उच्चस्तरीय आराम, आधुनिक तकनीक और प्रीमियम अनुभव चाहते हैं। यह एडिशन सैटिन ब्लैक और सैटिन व्हाइट जैसे नए एक्सटीरियर रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा। केबिन में चेस्टनट ब्राउन और नॉक्टर्न ब्लैक स्मूथ-ग्रेन लेदरेट इंटीरियर दिया गया है, जो इसे एक लग्जरी लाउंज जैसा अनुभव प्रदान करता है।

इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल एचडी डिस्प्ले के साथ डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला 16-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो यात्रियों को सिनेमाई ऑडियो-विजुअल अनुभव देता है। साथ ही इन्फिनिटी रूफ और 16 मिलियन रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग ड्राइव को मूड के अनुसार कस्टमाइज करने की सुविधा देती है।

यह एसयूवी ‘पैक थ्री’ वेरिएंट पर आधारित है और इसमें 79 kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से अधिक की वास्तविक रेंज देने में सक्षम है, जिससे यह शहर और लंबी दूरी की यात्राओं दोनों के लिए उपयुक्त बनती है।
सुरक्षा और एडवांस टेक्नोलॉजी के लिहाज से इसमें स्ट्रेटअहेड विजनएक्स एआर हेड्स-अप डिस्प्ले, ड्राइवर व पैसेंजर मॉनिटरिंग सिस्टम, हैंड्स-फ्री ऑटो पार्क असिस्ट, 360 डिग्री सिक्योरिटी सिस्टम, डिजिटल की, कस्टम ड्राइव मोड और पर्सनल यूजर प्रोफाइल जैसे अत्याधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं।

कुल मिलाकर, XEV 9e Cineluxe Edition को उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो इलेक्ट्रिक एसयूवी में केवल प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि शांत, आत्मविश्वासी और प्रीमियम लग्जरी अनुभव की भी अपेक्षा रखते हैं।

Share This Article