जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने संकोशाई, रामनगर, बागान, तुडियां बेड़ा व आसपास के क्षेत्रों में घर-घर संपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। पदयात्रा के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं को सुना और विकास के लिए समर्थन मांगा।

जनसंपर्क के दौरान कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मानगो की महिलाओं के लिए महिला विद्यालय की स्थापना, पिंक टॉयलेट की व्यवस्था, बारिश में जलजमाव रोकने के लिए नाली निर्माण, बेहतर जलापूर्ति व्यवस्था और महिला सुरक्षा को मजबूत करना है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे वोट क्रम संख्या 2, चुनाव चिह्न “छड़ी छाप” पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।






