मानगो में पुलिसकर्मी की हत्या मामले का खुलासा, दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Raj Sharma
2 Min Read

 

जमशेदपुर

मानगो थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब ढाई वर्ष से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लुस्कू मार्डी उर्फ रोहित मार्डी और गणेश मुर्मू के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार, 8 दिसंबर 2023 को मानगो के न्यू पुरुलिया रोड नंबर-16 स्थित आकाश साहा अपार्टमेंट के पास अपराधियों ने आजादनगर ग्रीन वैली निवासी सज्जाद खान उर्फ टांडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलने पर टाइगर मोबाइल के जवान आरक्षी रामदेव महतो एवं आरक्षी निर्मल मुंडू मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें आरक्षी रामदेव महतो शहीद हो गए थे।

घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। मानगो पुलिस द्वारा गठित विशेष टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है तथा अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article